✕
10 दिन में 23 लाख श्रद्धालुओं ने किए 'बालक राम' के दर्शन
By EditorialPublished on
राम मंदिर (Ram Mandir) में बालक राम की प्राण प्रतिष्ठा (Pran pratishtha) के बाद यहां 23 लाख श्रद्धालुओं (23 lakh devotees) ने दर्शन किए हैं। पिछले 10 दिनों में ही चढ़ावा और दान राशि (Donation amount) का आंकड़ा भी 11 करोड़ के पार पहुंच गया है।

x

Ayodhya अयोध्या (एजेंसी)। राम मंदिर (Ram Mandir) में बालक राम की प्राण प्रतिष्ठा (Pran pratishtha) के बाद यहां 23 लाख श्रद्धालुओं (23 lakh devotees) ने दर्शन किए हैं। पिछले 10 दिनों में ही चढ़ावा और दान राशि (Donation amount) का आंकड़ा भी 11 करोड़ के पार पहुंच गया है। मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता के मुताबिक पिछले 10 दिनों में दानपात्र में लगभग 8 करोड़ की धनराशि जमा हुई जबकि चेक और ऑनलाइन से मिली धनराशि भी 3.50 करोड़ के आसपास है।
उन्होंने बताया भव्य मंदिर के गर्भगृह में जहां बालक राम विराजमान हैं, उनके सामने दर्शन मार्ग के पास 4 बड़े आकार के दान पात्र रखे हैं, जिसमें श्रद्धालु सीधे चढ़ावा राशि प्रभु राम को अर्पित कर रहे हैं। साथ ही 10 कंप्यूटराइज्ड काउंटर पर भी लोग दान की राशि जमा करते हैं। उन्होंने बताया कि दान काउंटर पर मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी नियुक्त हैं, जो शाम को काउंटर बंद होने पर मिली दान राशि का लेखा जोखा ट्रस्ट कार्यालय में जमा कर देते हैं। चार दान पात्रों की चढ़ावा राशि की काउंटिंग 13 कर्मचारियों की टीम कर रही हैं, जिसमें 11 बैंक कर्मचारी और तीन मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी रहते हैं। प्रकाश गुप्ता ने बताया कि दान राशि जमा करने से लेकर इसकी गिनती, सबकुछ सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होता है।

Editorial
Next Story
Related News
X
