nagda brahmin community
Mumbai मुंबई। मेवाड़ नागदा राजपुरोहित बाह्मण समाज (Mewar Nagda Rajpurohit Brahmin Community) मुंबई मंडल की बैठक, राजसमंद जिले के आकोदडा गांव (Aakodada village) में रूपनारायण भगवान मंदिर (Roopnarayan Bhagwan Mandir) प्रांगण में आयोजित हुई। मुंबई मंडल अध्यक्ष भरत जोशी ने बताया कि बैठक में समाज के उत्थान को लेकर सदस्यों ने विचार रखे और सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने और समाज के युवा वर्ग को एक मंच पर लाने के लिए निर्णय लिए गए। इस अवसर पर नागदा पुरोहित बाह्मण समाज महासंघ अध्यक्ष मांगीलाल पुजारी, तुलसी भाई, भरत जोशी व कार्यकारिणी सहित अन्य लोगों का सम्मान किया गया।
सूरत अध्यक्ष पुखराज पुजारी, मेवाड़ अध्यक्ष रमेश शर्मा, तिलोक चन्द, गोडवाड अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश, गिर्वा अध्यक्ष मांगीलाल दमावत, मोहनलाल, पदमनाथ अध्यक्ष पुखराज, पलासमा बनास अध्यक्ष चन्द्र शेखर, पालघर अध्यक्ष रवि शंकर, आनंद अध्यक्ष गेरीलाल, अम्बाजी अध्यक्ष जेकी महाराज, जागेश्वर अध्यक्ष भंवरलाल, आदि की मौजूदगी रही। संचालन सोहनलाल जोशी, रमेश कुमार, नारायण जोशी ने किया।
Editorial

Editorial

Next Story