✕
आर माधवन के साथ फिर काम करेंगी कंगना
By EditorialPublished on
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' (Film Emergency) को लेकर व्यस्त हैं। इस मूबी का उनके फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

x

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' (Film Emergency) को लेकर व्यस्त हैं। इस मूबी का उनके फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस ने ' इमरजेंसी' की रिलीज से पहले अपनी आगमी मूबी को लेकर अपडेट शेयर कर दिया है। इस आगामी मूवी में वह आर माधवन के साथ काम करने वाली हैं। इसकी एक तस्वीर एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है और खुशी जाहिर की है। कंगना रनोट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह अभिनेता आर माधवन के साथ दिखाई दे रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'एक और शानदार स्क्रिप्ट के लिए अपने पसंदीदा आर माधवन के साथ बापस आ गई हूं। इसके बाद उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की, जिसमें वह फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए टीम के साथ बैठी नजर आ रही हैं। इस फोटो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, 'क्या शानदार टीम है'। बता दें, कंगना रनौत और आर माधवन ने पहले 'तनु वेड्स मनु' और इसके सीक्वल 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में साथ काम किया है। कंगना रनोट के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह आखिरी बार 'तेजस' में नजर आई थीं।। अब कंगना अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' में दिखाई देने वाली हैं। यह मूबी एक पॉलिटिकल ड्रामा है। इस फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं। इतना ही नहीं, कंगना अभिनय के साथ-साथ इसका निर्देशन भी खुद कर रही हैं। कंगना के साथ इस मूबी में श्रेयस तलपड़े, अनुपम खेर, महिमा चौधरी और पुपुल
जयकर भी दिखाई देने वाले हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
