✕
राजस्थान रत्न सम्मान समारोह
By EditorialPublished on
जयपुर (कासं)। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सूचना तकनीक से जुड़े विशेषज्ञो का आह्वान किया है कि वे राजस्थान को अपना कर्म क्षेत्र बनाएं। राज्य सरकार पूरी मदद करेगी।

x

जयपुर (कासं)। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Vasudeva Devnani) ने सूचना तकनीक से जुड़े विशेषज्ञो का आह्वान किया है कि वे राजस्थान को अपना कर्म क्षेत्र बनाएं। राज्य सरकार पूरी मदद करेगी। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में राजस्थान में आकर अपने कार्यों को विस्तार दें। अपनी जन्मभूमि से जुड़े।
देवनानी रविवार को यहां राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आईटी वॉइस एक्सपो में आईटी एक्सपर्टस को सम्मानित करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। देवनानी ने कहा कि राजस्थान के प्रवासी लोगों को एक जगह लाने का प्रयास अनुकरणीय पहल है। प्रवासी राजस्थानी के दिल में राजस्थान बसता है। उन्होंने कहा भारत आईटी में निरंतर प्रगति कर रहा है। भारत जल्दी ही तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। विकसित राष्ट्र की संकल्पना में हम सभी को भागीदार बनना है। दृढ़ नीति और इच्छा से सब कुछ संभव है। हम मेहनत करके सब कुछ बदल सकते हैं।
भारत को आगे बढ़ा सकते हैं। देवनानी ने साइबर अपराधों पर रोक लगाने के लिए शोध किए जाने की आवश्यकता जताई है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में आईटी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार से जो भी मदद आपको चाहिए वह पूरी मिलेगी। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों के आईटी एक्सपर्ट मौजूद थे। समारोह को राजीव कपूर, डीपी शर्मा और सूचना प्रौद्योगिकी के आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने भी संबोधित किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
