Target of 370 and eye on 161 seats Narendra Modi and JP Nadda - Pratahkal
नई दिल्ली (एजेंसी)। भाजपा (BJP) लोकसभा चुनाव 2024 (lok sabha election 2024) में जीत हासिल करने के लिए पूरी रणनीति बनाने में जुट गई है। दिल्ली में दो दिन की पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। पार्टी की रणनीति इस बात 370 सोट जीतने की है।
एनडीए के रूप में पार्टी ने 'अबकी बार 400 पार' का नारा दिया है। लोकसभा चुनावों में 370 सीटों के लक्ष्य के साथ, भाजपा ने 2019 में हारी हुई 161 सीटों पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है। पार्टी नेतृत्व ने कैडर से कहा है कि वह उनमें से 67 सीटें जीतकर प्र.म. नरेंद्र मोदी द्वारा निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर सकती है।

आंध्र में टीडीपी से होगा गठबंधन

शनिवार को पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में अपने उद्घाटन भाषण में नड्डा ने कहा कि हमें 370 सीटें पार करनी हैं और एनडीए को 400 सीटें पार करनी हैं। गौरतलब है कि नड्डा ने यह भी कहा कि भाजपा बंगाल में अगला राज्य चुनाव जीतेगी। यह एक ऐसा राज्य जहां उसे तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के साथ अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। आंध्र प्रदेश में भाजपा टीडीपी के साथ गठबंधन को कि अंतिम रूप देने के कगार पर है।
इस बैठक में प्र.म. मोदी ने कहा फस्ट टाइम वोटर को 2014 से का भारत और 2014 के बाद के भारत में फर्क बताएं और उन्हें बताए कि कैसे भारत का गौरव बढ़ा है। प्र.म. ने कहा कि महिला वोटर हमारे लिए सिर्फ वोटर नहीं है। जिस तरह का काम पिछले 10 साल में हमारी सरकार ने किया है, वह देखते हुए माता बहनों का आशीर्वाद हमें इस चुनाव में प्राप्त करना है, है. इसके लिए ज्यादा सक्रिय रहें।

पश्चिम बंगाल में दिखेगा सीएए का असर

बंगाल में भाजपा की संभावनाओं के बारे में नड्डा का दावा नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) की आसन्न अधिसूचना के संकेत से मेल खाता है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न का सामना करने वाले गैर-मुस्लिम समुदायों को नागरिकता प्रदान करने के लिए अधिनियमित, सीएए पश्चिम बंगाल के लिए विशेष महत्व रखता है, जो बांग्लादेश से भागे लाखों हिंदुओं का घर है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा 10% बोट और तीन सीटों (2016 में) से बढ़कर 38.5 % बोट और 77 सीटों (2021 में) तक पहुंच गई। हम अगली बार सत्ता में आएंगे।

राम मंदिर का वादा पूरा किया

उन्होंने बताया कि भाजपा ने अयोध्या में राम मंदिर का अपना वादा निभाया है और 1989 के पालमपुर राष्ट्रीय सम्मेलन को याद किया, जिसमें मंदिर निर्माण के लिए 'सभी संभावनाएं तलाशने' का संकल्प लिया गया था। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों ने हमारा मजाक उड़ाया.. 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन हुआ, पीएम ने रामलला का अभिषेक किया... आप नहीं आये, ये आपके कर्म थे।
Editorial

Editorial

Next Story