✕
'दबंग 4' के साथ एक बार फिर लौट रहे 'चुलबुल पांडे'
By EditorialPublished on
Salman Khan Dabangg 4 : सलमान खान की 'दबंग' फिल्म फ्रेंचाइजी उनकी बेहतरीन मूवीज मैं से एक मानी जाती हैं। इस फ्रेंचाइजी के अब तक तीन पार्टस को रिलीज किया जा चुका है, जिन्होंनें दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है।

x
Salman Khan Dabangg 4 : सलमान खान की 'दबंग' फिल्म फ्रेंचाइजी उनकी बेहतरीन मूवीज मैं से एक मानी जाती हैं। इस फ्रेंचाइजी के अब तक तीन पार्टस को रिलीज किया जा चुका है, जिन्होंनें दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। वहीं लंबे समय से भाईजान की दबंग 4 को लेकर सुर्खियां बनी हुई हैं, इस बीच सलमान खान की इस फिल्म के चौथे पार्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें ये बताया जा रहा है कि कौन सा डायरेक्टर दबंग 4 का डायरेक्शन कर सकता है। सलमान खान की 'दबंग' फ्रेंचाइजी को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। वहीं प्रशंसक सलमान खान को जल्द से जल्द चुलबुल पांडे के किरदार में देखना चाहते हैं। इसी बीच एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दबंग 4 के डायरेक्टर के लिए, साउथ सिनेमा के निर्देशक एटलो का नाम सामने आ रहा है। हालांकि इस मामले की अभी कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं की जा सकती है कि एटली ही दबंग 4 के निर्देशक होंगे या नहीं।
Next Story
Related News
X

