✕
रामनवमी तक अयोध्या की अधिकांशें होटल - धर्मशाला बुक
By EditorialPublished on
फरवरी और मार्च माह में रामनगरी के अधिकांश होटलों में रूम की बुकिंग फूल हो चुकी है। कुछ में तो रामनवमी (RamNavami) तक के लिए रूम की बुकिंग है। 22 जनवरी को भगवान रामलला (Ramlalla) की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा (praan pratishtha) के बाद से ही प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु रामनगरी (Ramnagri) आ रहे है। 23 जनवरी को हालात इस प्रकार के बन गए थे कि व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को यहां आना पड़ा था। वर्तमान समय में भी प्रतिदिन दो से ढाई लाख श्रद्धालु अय

x
अयोध्या (एजेंसी)। फरवरी और मार्च माह में रामनगरी के अधिकांश होटलों में रूम की बुकिंग फूल हो चुकी है। कुछ में तो रामनवमी (RamNavami) तक के लिए रूम की बुकिंग है। 22 जनवरी को भगवान रामलला (Ramlalla) की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा (praan pratishtha) के बाद से ही प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु रामनगरी (Ramnagri) आ रहे है। 23 जनवरी को हालात इस प्रकार के बन गए थे कि व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को यहां आना पड़ा था। वर्तमान समय में भी प्रतिदिन दो से ढाई लाख श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं। अयोध्या (Ayodhya) में करीब 55 होटल व धर्मशालाएं हैं। इसके साथ ही अब होम स्टे को सुविधा भी आरंभ गई है, लेकिन अयोध्या आने की आतुरता में श्रद्धालु एडवांस बुकिंग करा रहे हैं।
श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए नव्य अयोध्या में 25 हजार क्षमता की टेंट सिटी बनाई गई है। इसके साथ ही हनुमान गुफा के निकट पंचवटी एवं धर्म पर चित्रकूट के नाम से ढाई-ढाई हजार क्षमता की दो टेंट सिटी है। नव्य अयोध्या में बनी टेंट सिटी में आस्था स्पेशल से आने वाले श्रद्धालुओं व पहले से सूचीबद्ध लोगों को ठहराया जाता है पंचवटी व चित्रकूट टेंट सिटी की क्षमता से कई गुणा ज्यादा श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं, इसीलिए होटल और धर्मशाला सब मार्च तक चुक हो चुके हैं। होटल व्यवसायी शरद कपूर बताते हैं कि कुछ एक तिथियों को छोड़ रामनवमी तक पूरा होटल बुक है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लेग बुकिंग के लिए पूछताछ कर रहे है।
अयोध्या में अदाणी समूह ने भी खरीदी जमीन
अयोध्या (एजेंसी)। अदाणी कारपोरेट हाउस (Adani Corporate House) शांतिग्राम (Shantigram) की इकाई होम क्वेस्ट इन्फ्रास्पेस प्रा. लि. ने यहां माझा जमथरा के डूब क्षेत्र में भूमि खरीदी है। अहमदाबाद गुजरात की इस कंपनी ने टाइम सिरी मल्टी स्टेट सिटी हाउसिंग सोसायटी से 1.4 हेक्टेयर भूमि का सौदा किया। सूचना फैलने के बाद रामनगरी से लगी माझा जमथरा की जमीन की कीमतें एक बार फिर आसमान छूने लगी हैं। अभी यह नहीं स्पष्ट है कि खरीदी गई भूमि का उपयोग आवासीय होगा या फिर व्यावसायिक। लगभग 50 एकड़ भूमि खरीदे जाने की चर्चा है। इसी माझा जमथरा में आर्ट आफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर भी भूमि खरीद चुके हैं। विकास प्राधिकरण माझा जमधरा को डूब क्षेत्र बला कर वहां स्थायी निर्माण को गैरकानूनी बताता रहा है। विक्रेता यइम सिटी के प्रतिनिधि सूर्यभान सिंह ने कीमत न बता कर सर्किल रेट के अनुसार बिक्री की जानकारी दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
