Prime Minister Narendra Modi having lunch with other members - Pratahkal
नई दिल्ली (एजेंसी) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कुछ दिन पहले ही कई सांसदों के साथ संसद कैंटीन में लंच किया था। उन्होंने उस लंच को एक 'सजा' का नाम दिया था और उसके बाद काफी देर तक उन सांसदों के साथ बातचीत की। उस लिस्ट में केरल के सांसद एनके प्रेमचंद्रन भी शामिल थे जो राज्य में ही कांग्रेस के साथ गठबंधन वाली पार्टी आरएसपी का हिस्सा हैं।
अब एनके प्रेमचंद्रन का प्र.म. मोदी के साथ लंच करना उन्हें सियासी नुकसान दे गया है। लेफ्ट पार्टी ने आरोप लगा दिया है कि कांग्रेस और भाजपा का एक नेक्सस है जो बड़े स्तर पर काम कर रहा है। ये आरोप भी इसलिए लगाया गया है क्योंकि केरल में आरपीएस का कांग्रेस के साथ गठबंधन है। सीपीएम की ट्रेड यूनियन विंग ने कोल्लम में एक विरोध मार्च निकाला और प्रेमचंद्रन के इस्तीफे की मांग कर दी। तर्क दिया गया कि उनके भाजपा के साथ करीबी रिश्ते हो गए हैं।
इसी को आधार बनाते हुए सीपीआईएम नेता ईपी जयराजन ने कहा कि प्र.म. मोदी के साथ किया गया लंच साबित करता है कि यूडीएफ और भाजपा के करीबी रिश्ते हैं। यहां तक कहा गया कि प्रेमचंद्रन सिर्फ उन्हीं लोगों का साथ दे रहे हैं जो इस देश के सोशल फैब्रिक को तबाह करने का काम कर रहे हैं। जिन्होंने उत्तराखंड में मस्जिद और मदरसा तोड़े हैं, उनके साथ हाथ मिलाया गया है।
इसी कड़ी में इंडियन नेशनल लीग ने भी प्रेमचंद्रन पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक हिंदुत्व एजेंडे वाली पार्टी के साथ खाना खाया है, वे यूडीएफ का भी भगवाकरण करना चाहते हैं। वे लंच में सिर्फ इसलिए गए थे जिससे एक बड़े मंच पर दिखाया जा सके कि वहां पर कांग्रेस और भाजपा का गठबंधन है।
Editorial

Editorial

Next Story