✕
जोधपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन पूर्व डीसीपी की वापसी, मोनिका सेन संभालेंगी यातायात की कमान
By EditorialPublished on
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट (Jodhpur Police Commissionerate) में बड़ा फेरबदल किया गया है। चारों डीसीपी (DCPs) बदले गए हैं, जिनमें से दिलचस्प बात ये है कि तीन अधिकारियों की जोधपुर में पहले भी कार्यकाल रह चुका है।

x
जोधपुर: जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट (Jodhpur Police Commissionerate) में बड़ा फेरबदल किया गया है। चारों डीसीपी (DCPs) बदले गए हैं, जिनमें से दिलचस्प बात ये है कि तीन अधिकारियों की जोधपुर में पहले भी कार्यकाल रह चुका है। आईपीएस अधिकारी राजन दुष्यंत को डीसीपी (पश्चिम), भुवन भूषण यादव को डीसीपी (पूर्व) और मोनिका सेन को डीसीपी (यातायात) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, शद चौधरी को डीसीपी (मुख्यालय) के पद पर बरकरार रखा गया है।
नए-पुराने अधिकारियों का परिचय:
- राजन दुष्यंत: जोधपुर (ग्रामीण) में एसपी के तौर पर 19 जनवरी 2018 से 9 जनवरी 2019 तक काम कर चुके हैं। अब उनकी वापसी डीसीपी (पश्चिम) के पद पर हुई है।
- भुवन भूषण यादव: पूर्व में जून 2021 से जून 2022 तक डीसीपी (पूर्व) रह चुके हैं। अब दोबारा उन्हें इसी पद पर तैनात किया गया है।
- मोनिका सेन: जोधपुर के लोगों से अनजान नहीं हैं। 23 जुलाई 2017 से 6 जुलाई 2017 तक डीसीपी (पश्चिम) के रूप में कार्यभार संभाल चुकी हैं। अब वह डीसीपी (यातायात) की जिम्मेदारी संभालेंगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
