accident on mumbai-nashik highway - Pratahkal
मुंबई/नासिक। मुंबई-नासिक हाईवे पर भीषण हादसा हुआ है। (Accident on Mumbai-Nashik Highway) दिल दहला देने वाले इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे ठाणे के सिविल अस्पताल भेजा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना शाहपुर तालुका में मुंबई नासिक राजमार्ग पर ड्रीम होटल के पास हुई। तेज रफ्तार कार आ रही थी, जिसमें कुछ युवक बैठे थे। उसी दौरान अचानक ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इससे कार हाईवे के बगल वाली पहाड़ी से जा टकराई और यह हादसा हो गया। जैसा की हमने आपको बताया हादसे के वक्त कार तेज रफ्तार में थी। रवि शिवराम धापटे और पप्पू शिवराम भाल इन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वही इस हादसे में स्वप्निल गावंडे और रवि बागड़े गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें इलाज के लिए ठाणे सिविल अस्पताल भेजा गया है।
Editorial

Editorial

Next Story