✕
कक्षा का समय सुबह 9 बजे से हुआ तो 25 फीसदी बढ़ेगी स्कूल बस की फीस
By EditorialPublished on
स्कूल बस ओनर्स एसोसिएशन (एसबीओए) ने बस किराये में 25 प्रतिशत की किराया वृद्धि (School Bus Fees Increase) करने की चेतावनी दी है। स्कूल बस मालिकों के मुताबिक, यदि राज्य सरकार प्री-प्राइमरी से कक्षा पांच के स्कूल का समय सुबह 9 बजे से करती है तो इससे उसके संचालन खर्च में बढ़ोत्तरी होगी। ऐसे में उसे 25 प्रतिशत तक की स्कूल बस की फीस बढानी पड़ेगी।

x

मुंबई । स्कूल बस ओनर्स एसोसिएशन (एसबीओए) ने बस किराये में 25 प्रतिशत की किराया वृद्धि (School Bus Fees Increase) करने की चेतावनी दी है। स्कूल बस मालिकों के मुताबिक, यदि राज्य सरकार प्री-प्राइमरी से कक्षा पांच के स्कूल का समय सुबह 9 बजे से करती है तो इससे उसके संचालन खर्च में बढ़ोत्तरी होगी। ऐसे में उसे 25 प्रतिशत तक की स्कूल बस की फीस बढानी पड़ेगी।
एसबीओए के अध्यक्ष अनिल गर्ग के मुताबिक, स्कूल की इस नई समय-सारिणी से काफी दिक्कत होगी और सुबह के भीड़ के समय स्कूल बसों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ेगा। इससे देरी भी होगी और संचालन खर्च भी प्रभावित होगा। गर्ग के मुताबिक, इस फैसले से पहले इससे जुड़े सभी पक्षों से कोई राय नहीं ली गई। सुबह सात बजे और फिर तुरंत 9 बजे बच्चों को लाना – ले जाना भी काफी परेशानी भरा होगा। इसमें दो शिफ्ट में काम करना होगा क्योंकि सात बजे से जो बसे बच्चों को लाने जायेंगी वह स्कूल लौटकर फिर 9 बजे के लिये बच्चों को लेने और लौटकर 9 बजे तक स्कूल पहुंचने में अक्षम होंगी। तो स्टाफ और बसें अलग-अलग रखनी होगी। अगर यह नया सिस्टम अनिवार्य किया जाता है तो स्कूल बस मालिकों के पास भी किराया बढ़ाने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा। हालांकि गर्ग इस मसले पर सरकार से बातचीत कर समाधान निकालने के पक्ष में हैं।
गौरतलब है कि इसी माह की शुरुआत में राज्यभर के स्कूलों में प्री-प्राइमरी से कक्षा पांच तक के बच्चों के स्कूल का समय सुबह 9 बजे से करने का निर्णय लिया गया है। स्कूली बच्चों को समुचित नींद मिल सके, इसे ध्यान में रखते हुये यह फैसला किया गया है। मौजूदा वक्त में अधिकांश स्कूलों में सुबह 7.30 बजे का समय निर्धारित है।

Editorial
Next Story
Related News
X
