✕
जडेजा-अश्विन की गलती से इंग्लैंड को मिले जुर्माने के 5 रन
By EditorialPublished on
भारत (Bharat) पर तीसरे टेस्ट मैच (Test Match) के दूसरे दिन पहले सत्र में आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) के पिच के संरक्षित हिस्से में दौड़ते हुए पाये जाने पर पांच रन का जुर्माना लगाया है।

x

राजकोट (एजेंसी) । भारत (Bharat) पर तीसरे टेस्ट मैच (Test Match) के दूसरे दिन पहले सत्र में आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) के पिच के संरक्षित हिस्से में दौड़ते हुए पाये जाने पर पांच रन का जुर्माना लगाया है।
इससे पहले रवींद्र जाडेजा (Ravindra Jadeja) तीसरे टेस्ट के पहले दिन पिच के संरक्षित हिस्से पर दौड़ने पर भारत को चेतावनी दी गई थी। इंग्लैंड को 102 वें ओवर में 5 पेनाल्टी रन उस समय दिये गये जब भारत का स्कोर 7 विकेट पर 358 रन था। अश्विन ने गेंद को कवर की ओर खेला और रन के लिए पिच पर दौड़ पड़े लेकिन ध्रुव जुरेल ने उनको वापस भेजा। अंपायर जोएल विल्सन और अश्विन के बीच बातचीत हुई जो पेनाल्टी का सिग्नल देने से पहले निराश दिख रहे थे । इस पेनाल्टी के कारण इंग्लैंड ने पहली पारी की शुरूआत पांच रन शून्य विकेट के साथ की।
Next Story
Related News
X

