National Kayaking Competition
उदयपुर (वि)। भोपाल (Bhopal) में बालक एवं बालिकाओं की जुनियर (junior) व सबजूनियर (sub-junior) वर्ग की 34वीं राष्ट्रीय कायाकिंग प्रतियोगिता (National Kayaking Competition) 12 फरवरी को संपन्न हुई। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश भर के सभी राज्यों के साथ विभिन्न खेल अकादमीयों से और भारतीय खेल प्राधिकरण के सेंटर ऑफ एक्सिलेंसी से लगभग 26 से 27 टीमों के करीब 1800 खिलाडियों ने भाग लिया। भारतीय ड्रेगन बोट चेयरपर्सन दिलीप सिंह चौहान व राजस्थान कायाकिंग संघ के केनौ स्प्रिंट चेयरमैन पियुष कच्छावाहा ने बताया कि इसमें उदयपुर राजस्थान के 12 खिलाड़ियों ने भाग लिया और 6 रजत और 2 कास्य पदक जीते। राजस्थान कैनो स्प्रिंट टीम के प्रशिक्षक निश्चय सिंह चौहान थे ।
सम्पूर्ण प्रदर्शन के आधार पर राजस्थान टीम उक्त प्रतियोगिता में 5वें स्थान पर रहा। राजस्थान कायाकिंग संघ के चेयरमैन चन्द्रगुप्त सिंह चैहान ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी। कैनो सालालोम चेयरमैन तुषार मेहता ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए पूरी टीम को बधाई दी और आगे भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। राजस्थान टीम की ओर से बालिका वर्ग में कयाक -2 ( बालिका डबल्स) जुनियर वर्ग की 500 मीटर की रेस में तनिष्क पटवा व शगुन कुमावत की जोडी नें रजत पदक जीता, बालिका वर्ग में कयाक -1 (बालिका सिंगल) सबजूनियर वर्ग की 500 मीटर की रेस में शगुन कुमावत ने रजत, बालिका वर्ग में कयाक - 2 ( बालिका डबल्स) सबजुनियर 500 मीटर रेस में कनिष्का कुमावत व शगुन कुमावत ने रजत, बालिका वर्ग में कयाक-1 (बालिका सिंगल) सबजुनियर वर्ग की 200 मीटर रेस में शगुन कुमावत ने रजत, बालिका वर्ग में कयाक -2 ( बालिका डबल्स) जुनियर वर्ग की 1000 मीटर की रेस में तनिष्क पटवा व शगुन कुमावत ने कांस्य, सबजूनियर बालिका वर्ग की कयाक - 4 की 500 मीटर की रेस में कनिष्का कुमावत, मनस्वी सुखवाल, चारवी कुमावत व अनाया सिंह माईक्रों सेण्डस से कास्य पदक चुक गई व चैथे स्थान पर रही ।
बालकों में रूद्र प्रताप सिंह, सक्षम कुमावत, मानस सुखवाल, पार्थ सिंह चुण्डावत, जॉय कुमावत व अनन्त सिंघवी ने भी अपनें अपनें ईवेन्टों में शानदार प्रदर्शन किया। टीम का उदयपुर स्वरुप लौटने पर भारतीय ड्रैगनबोट चेयर पर्सन दिलीप सिंह चौहान, राजस्थान कयाकिंग संघ के अध्यक्ष आरके धाभाई सचिव महेश पिंपलकर, उपाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, भगवान वैष्णव, राजस्थान ड्रैगनबोट चेयरपर्सन अजय अग्रवाल राजस्थान कैनो स्प्रिंट चेयरपर्सन पीयूष कच्छावा, स्टैंड अप पेडलिंग चेयरमैन नवल सिंह चुण्डावत कैनो स्प्रिंट कोच निश्चय सिंह, अंतराष्ट्रीय तकनिकी अधिकारी दीपक गुप्ता, त्रिलोक वैष्णव, किशन गायरी व संघ के पदाधिकारियो द्वारा खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया।
Editorial

Editorial

Next Story