108 suryanamaskar
जोधपुर (कासं ) । जोधपुर (Jodhpur) में आज स्कूल, कॉलेज से लेकर सामाजिक संगठनों की ओर से सूर्य नमस्कार (Suryanamaskar) किया गया। शहर के गौशाला मैदान में राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, शहर विधायक अतुल भंसाली ने भी बच्चों के साथ सूर्य नमस्कार किया। पावटा के पास स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल महामंदिर लाल मैदान में विद्यार्थियों के साथ टीचरों ने भी भगवान सूर्य के विभिन्न नामों के साथ सूर्य नमस्कार किया। इसमें 700 स्टूडेंट (700 students) और 65 शिक्षक (65 teachers) शामिल हुए।
बच्चों के साथ टीचर भी हुए शामिल: मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सीमा शर्मा ने बताया कि विभाग के निर्देशों की पालना में आज सभी सरकारी स्कूलों में सूर्य नमस्कार किया गया। मैंने खुद ने भी सूर्य नमस्कार किया। इसके साथ ही शिक्षक भी शामिल हुए। बता दें कि स्कूलों में सूर्य नमस्कार को लेकर कई दिनों से पूर्व अभ्यास भी चल रहा था। आज सुबह से ही स्कूल में सूर्य नमस्कार को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह नजर आया।
बच्चों ने बैंड की धुन पर दी प्रस्तुतिः क्रीड़ा भारती जोधपुर महानगर की ओर से गौशाला मैदान में कार्यक्रम हुआ, जिसमें 108 बच्चों ने 108 बार भगवान सूर्य के विभिन्न नामों के साथ सूर्य नमस्कार किया। यहां पर छोटे बच्चों ने बैंड की धुन पर प्रस्तुति भी दी। वरुण धनाडिया ने बताया कि सूर्य नमस्कार हम सभी को करना चाहिए। भगवान सूर्य हमें ऊर्जा देते हैं। आज यहां पर 108 बच्चों ने 108 बार भगवान सूर्य नमस्कार किया। शहर विधायक अतुल भंसाली ने कहा कि भगवान सूर्य हमारी संस्कृति का प्रतीक है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है योग भारत की कला है, संस्कृति है । जिसके माध्यम से हम हमारे मन, मस्तिष्क को स्वस्थ रखकर देश का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं।
Editorial

Editorial

Next Story