✕
दो भाईयों के खिलाफ बेवजह मारपीट करने का मामला दर्ज
By EditorialPublished on
जिले के कुराबड़ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दो भाईयों (two brothers) के खिलाफ बेवजह मारपीट (assault) करने का मामला दर्ज करवाय है। पुलिस के अनुसार मनरुप पुत्र लोगरलाल मीणा निवासी जोधपुरिया चांसदा कुराबड ने राजू पुत्र गमाना मीणा, दिनेश पुत्र गमाना मीणा निवासी चांसदा कुराबड के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि उसके परिवार में 12 फरवरी को शादी का कार्यक्रम होकर शाम को बिन्दौली निकल रही थी। वहां पर वह अपने परिवार जन एवं लाला पुत्र रामा मीणा थे।

x

उदयपुर (प्रा.सं.)। जिले के कुराबड़ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दो भाईयों (two brothers) के खिलाफ बेवजह मारपीट (assault) करने का मामला दर्ज करवाय है। पुलिस के अनुसार मनरुप पुत्र लोगरलाल मीणा निवासी जोधपुरिया चांसदा कुराबड ने राजू पुत्र गमाना मीणा, दिनेश पुत्र गमाना मीणा निवासी चांसदा कुराबड के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि उसके परिवार में 12 फरवरी को शादी का कार्यक्रम होकर शाम को बिन्दौली निकल रही थी। वहां पर वह अपने परिवार जन एवं लाला पुत्र रामा मीणा थे। वहां पर ये दोनों आरोपी भी बिन्दौली मे आए थे।
बिन्दौली खत्म होने के बाद मे वह घर पर जा रहा था कि इन आरोपियों ने उसे रोककर उसके साथ फैंट व लातो-घूसो से मारपीट कर दी। सिर पर फैंट से वार करने से सिर मे दो-तीन जगह गहरे घाव हो गये और खून बहने से वह बेहोंश होकर गिर गया। उसका बीच बचाव करने लाला पुत्र रामा मीणा आया तो उसके साथ भी आरोपियो ने मारपीट करके उसको भी | घायल कर दिया। किसी ने उसके भाई जगदीश को सूचना दी जिस पर जगदीश इन दोनो को बेहोंशी की हालत मे गाडी मे उमरडा चिकित्सालय लेकर जाकर उपचार कराया। पीड़ित ने बताया कि उनका इन आरोपियों से ना तो कोई लेन-देन का और ना ही कोई पुराना विवाद है। पुलिस ने मामला | दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story
Related News
X

