New Railway Station
मुंबई । कल्याण-बदलापुर (Badlapur) के बीच जल्द ही नया रेलवे स्टेशन (New Railway Station) बनाया जायेगा। इस रेलवे स्टेशन का नाम चिखलोली (Chikhloli) होगा। कल्याण-बदलापुर तीसरी-चौथी रेलवे लाइन पर यह नया रेलवे स्टेशन होगा। मुंबई (Mumbai) रेलवे विकास निगम ने स्टेशन निर्माण का कार्यादेश ठेकेदार को जारी किया है। अगले कुछ ही दिनों में स्टेशन निर्माण का प्रत्यक्ष कामकाज शुरु हो जायेगा।
कल्याण – बदलापुर के बीच दो नई लाइनों के कारण लोकल और मेल-एक्सप्रेस के लिये स्वतंत्र लेन तैयार की जायेगी। मार्च 2019 को मंजूर प्रोजेक्ट कार्य को अगस्त 2022 में गति प्राप्त होगी। राज्य सरकार द्वारा निधि मुहैया कराये जाने के बाद एमआरवीसी को वन विभाग की जमीन पर काम करने की मंजूरी मिली थी। नये स्टेशन के निर्माण के लिये नवंबर 2023 में निविदा आमंत्रित की गई थी। इसके पश्चात विष्णु प्रकाश आर. पुंगालिया ने हाल ही में स्टेशन निर्माण का कार्यादेश दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, इसके अलावा नयी लाइनं में सेवा भवनों, प्लेटफॉर्म्स, छत और स्टेशन परिसरों के निर्माण के लिये निविदा आमंत्रित की गई हैं और ये निविदा 20 मार्च को खोली जायेंगी. नये स्टेशन पर एस्केलेटर्स, लिफ्ट जैसी अत्याधुनिक यात्री सुविधांओं के साथ ट्रैक के पास संरक्षक दीवार भी तैयार की जायेगी। कल्याण-बदलापुर नई लाइनों के प्रोजेक्ट के लिये कुल लगभग 13 हेक्टर जमीन की आवश्यकता होगी। प्रोजेक्ट के लिये 90 फीसदी से अधिक जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। अलाइनमेंट का काम भी कर लिया गया है। इसके अलावा सभी रेलवे उडानपुल का लेआउट मंजूर किया गया है।
25 वर्षों से इस नये स्टेशन की मांग और चर्चा थी। इस स्टेशन के निर्माण के कारण रोजगार उपलब्धता की संभावना बलवती हुई हैं और उद्योगों को भी इससे काफी मदद मिलेगी। चिखलोली के लोगों को रोजाना 40 से 45 रुपये खर्च कर रिक्शा कर लोकल पकड़ने के लिये अंबरनाथ-बदलापुर पहुंचना पड़ता था। फिलहाल इस रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य के ऐलान और काम शुरु होने के चलते स्थानीय स्तर पर लोगों में काफी राहत और खुशी देखने को मिली है।
Next Story