✕
सस्ते गोल्ड का झांसा देकर बुजुर्ग से 1.6 करोड़ की ठगी
By EditorialPublished on
मुंबई। सरकारी वकील बनकर प्रभादेवी के फूड कैटरर और उसके रिश्तेदारों को गोल्ड कारोबार में निवेश का झांसा देकर 1.6 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम देनेवाली महिला के खिलाफ पुलिस की तलाश की जा रही है। आरोपी महिला फरार है।

x

एफआईआर के मुताबिक, आरोपी महिला का नाम श्वेता बडगुजर है। आरोपी श्वेता की साल 2021 में बिंबा नायक (71) से मुलाकात हुई थी। श्वेता ने अपना परिचय सरकारी वकील के तौर पर दिया था। बाद में उसने दावा किया कि उसके एक रिश्ते का भाई कस्टम में उच्च अधिकारी के पद पर कार्यरत है जो उसे कस्टम की नीलामी से महंगी लक्जरी घडियां और गोल्ड काइन्स सस्ते में दिलवाता है। इसी माल को महिला ने सस्ते में बेचने का झांसा देते हुये नायक और उनके रिश्तेदारों से 1.6 करोड़ रुपये निवेश के नाम पर ऐंठ लिये थे और फरार हो गई।
Next Story
Related News
X