✕
चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन
By EditorialPublished on
राजस्थान (Rajasthan) में राज्यसभा चुनाव (Rajyasabha Election) के लिए सोनिया गांधी (Soniya Gandhi) के बाद भाजपा चुन्नीलाल गरासिया (Chunnilal Garasia) और मदन राठौड़ (Madan Rathore) ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma), प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi), पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje), पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा मौजूद रहे। राज्यसभा चुनाव को लेकर राजस्थान से भाजपा के दोनों उम्मीदवार आज नामांकन दा

x
जयपुर ( कार्यालय संवाददाता)। राजस्थान (Rajasthan) में राज्यसभा चुनाव (Rajyasabha Election) के लिए सोनिया गांधी (Soniya Gandhi) के बाद भाजपा चुन्नीलाल गरासिया (Chunnilal Garasia) और मदन राठौड़ (Madan Rathore) ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma), प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi), पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje), पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा मौजूद रहे। राज्यसभा चुनाव को लेकर राजस्थान से भाजपा के दोनों उम्मीदवार आज नामांकन दाखिल कर दिया। इससे पहले चुन्नीलाल गरासिया और सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग विधानसभा पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए गरासिया ने कहा कि मैं प्र.म. मोदी की ताकत बनूंगा। दक्षिणी क्षेत्र से आता हूं, भाजपा को वहां मजबूत करूंगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मेरी मां है।
ओबीसी और आदिवासी प्रत्याशी
उल्लेखनीय है कि भाजपा (BJP) ने राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को ही दो उम्मीदवार घोषित कर दिए थे, जिसमे चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ को उम्मीदवार बनाया गया था। राजस्थान में राज्यसभा के लिए तीन सीटों के लिए चुनाव होना है. दो सीट पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस की जीत तय मानी जा रही है। भाजपा ने दोनों उम्मीदवारों को टिकट देकर आदिवासी और ओबीसी को लोकसभा चुनाव के लिहाज से साधा है।

Editorial
Next Story
Related News
X
