Pratahkal-Water Reduced-Mumbai
मुंबई । आगामी समय में मुंबईकरों (Mumbai) को पानी की कटौती झेलनी पड़ सकती है। बीएमसी (BMC) ने इस महीने के आखिर से पानी में कटौती (Water Reduced) करने की चेतावनी दी है। वजह यह कि शहर को पानी की सप्लाई करनेवाली सात झीलों में पानी की आपूर्ति 50 फीसदी से कम हो गई है। बीएमसी के जल अभियंता विभाग को भातसा और अपर वैतरणा से अतिरिक्त आरक्षित जल भंडार का सहारा लेना पड़ रहा है।
भातसा से 1.4 लाख मिलियन लीटर्स और अपर वैतरणा से 93,500 मिलियन लीटर्स अतिरिक्त पानी मुहैया कराने के लिये विभाग की ओर से मनपा आयुक्त के कार्यालय को पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है। इसे राज्य सिंचाई विभाग के पास मंजूरी के लिये भेजा जायेगा। इसी तरह का एक पत्र मार्च में भी भेजा गया था लेकिन मंजूरी मिलने में काफी समय लग गया था। लिहाजा इस साल फरवरी में ही यह पत्र भेजा गया है।
बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक, मंजूरी भले ही मिल जाये लेकिन इससे भी पानी की दिक्कत आसान नहीं हो जायेगी। ऐसे में जाहिर है वॉटर कट यानि पानी की कटौती होना तय है। पानी की सप्लाई में कटौती की वजह पानी सप्लाई करनेवाली झीलों में पानी का स्टॉक कम होना बताया जा रहा है। मानसून में बदलाव और कमी के चलते यह स्थिति पैदा हुई है। गौरतलब है कि मुंबई को रोजाना तकरीबन 3800 मिलियन लीटर्स की आपूर्ति की जाती है।

Editorial

Editorial

Next Story