Smt Sushma Arora IAS Signing on paper - Pratahkal
जयपुर (कासं)। श्रीमती सुषमा अरोड़ा आई.ए.एस (Sushma Arora IAS) ने बुधवार को रीको प्रबंध निदेशक के पद का कार्यभार रीको (RIICO) मुख्यालय, उद्योग भवन में ग्रहण किया। साथ ही श्रीमती अरोड़ा ने आयुक्त, दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक कोरिडोर, जयपुर का पदभार भी ग्रहण किया ।
आई.ए.एस अधिकारी श्रीमती सुषमा अरोड़ा राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।श्रीमती अरोड़ा भारतीय प्रशासनिक सेवा 2008 बैच की अधिकारी हैं। पदभार ग्रहण करने के पश्चात् श्रीमती अरोड़ा ने रीको के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक कर उसमें रीको की कार्यविधियों को सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप करने के लिए दिशानिर्देश दिए।इस अवसर पर श्रीमती अरोड़ा ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में अधिक से अधिक औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएं जिससे राज्य में अधिक से अधिक निवेश हो एवं रोजगार के नए अवसर सृजित हों।
उद्यमियों को रीको के औद्योगिक क्षेत्रों में गुणवतापूर्ण बुनियादी ढाँचा उपलब्ध करवाया जाएगा। इस अवसर पर रीको के वरिष्ठ अधिकारियों एवं रीको ऑफिसर्स एसोसिएशन ने श्रीमती सुषमा अरोड़ा का स्वागत किया एवं बधाई दी।
Editorial

Editorial

Next Story