pakisthan
इस्लामाबाद/लाहौर (एजेंसी)। पाकिस्तान (Pakisthan) में चुनाव के बाद प्रधानमंत्री चेहरे की तलाश शुरू हो गई है। इस बीच नवाज शरीफ (Shahbaz Sharif ) ने भाई शाहबाज को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार चुना है। नवाज की पार्टी पीएमएल-एन की स्पोक्स पर्सन मरियम औरंगजेब ने कहा- नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) ने अपने छोटे भाई शाहबाज शरीफ (Shahbaz Sharif) को प्रधानमंत्री पद के लिए और बेटी मरियम नवाज को पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। यह घोषणा ऐसे समय हुई है जब पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (Pakistan People's Party) (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो (bilaval Bhutto) जरदारी प्रधानमंत्री पद की दौड़ से हट गए। भुट्टो ने कहा है कि वो पीएमएल-एन को बाहर से समर्थन देंगे, लेकिन सरकार में शामिल नहीं होंगे। इसके बाद नवाज शरीफ ने पीएमएल-एन को समर्थन देने वाली पार्टियों का शुक्रिया अदा किया। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में कुल 336 सीटें हैं। इनमें से 265 सीटों पर चुनाव हुए। एक सीट पर चुनाव टाल दिया गया, जबकि एक सीट एन- 88 के नतीजों को खारिज कर दिया गया है। यहां 15 फरवरी को फिर से वोटिंग होगी। बाकी 70 सीटें रिजर्व हैं।
Editorial

Editorial

Next Story