✕
रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत की कमान संभालेंगे
By EditorialPublished on
T20 World Cup 2024 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC World Cup 2023) के फाइनल तक भारतीय टीम (Indian Team) की अगुवाई करने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भी कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

x

T20 World Cup 2024 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC World Cup 2023) के फाइनल तक भारतीय टीम (Indian Team) की अगुवाई करने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भी कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। कैरिबियाई द्वीपों और अमेरिका में होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत के कदम बढ़ाने की तैयारी है।
रोहित शर्मा को बीसीसीआई (BCCI) सचिव जय शाह (Jay Shah) ने टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का कप्तान (captain) घोषित किया। जय शाह ने टीम के अच्छे प्रदर्शन पर भरोसा जताते हुए कहा, "हमें 2023 विश्व कप का फाइनल तो हारना पड़ा लेकिन हम लगातार 10 मैच जीतकर सबका दिल जीत चुके हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि रोहित की कप्तानी में बारबाडोस में भारत 2024 टी20 विश्व कप उठाएगा।"
पिछले टी20 विश्व कप के बाद रोहित ने सिर्फ तीन ही टी20 मैच खेले हैं, हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी टी20 में उन्होंने शतक जड़कर अपना कमाल दिखाया। रोहित की गैरमौजूदगी में भारतीय टी20 टीम को आगे बढ़ाने वाले हार्दिक पांड्या इस वक्त चोटिल हैं और रिहैब का दौर गुजर रहे हैं।
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत 2023 सीडब्ल्यूसी के फाइनल तक पहुंचा था। अब टी20 विश्व कप में टीम को उनसे एक शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। जय शाह के भरोसे को बनाए रखना रोहित और उनकी टीम के लिए एक चुनौती होगी। पांड्या की चोट इस चुनौती को और भी बड़ा बनाती है।

Editorial
Next Story
Related News
X
