Pratahkal-Diamond
मुंबई । जुहू (Juhu) के कारोबारी मेहुल जवेरी द्वारा डायमंड (Diamond) कारोबारियों से ठगी के मामले में बीकेसी पुलिस (BKC Police) ने डायमंड कारोबारियों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिये हैं। ठगी के शिकार डायमंड कारोबारियों के मुताबिक, बयान दर्ज होने के बाद जवेरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। डायमंड उद्योग के सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में आरोपी कारोबारी जल्द ही सरेंडर कर सकता है। जवेरी पर 40 से ज्यादा डायमंड कारोबारियों से 30 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप है। आरोपी मेहुल जवेरी फिलहाल फरार है। जवेरी के परिजनों के मुताबिक जवेरी खुद पुलिस के सामने जल्द ही पेश होगा। बीकेसी पुलिस ने अभी तक हालांकि कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल बयान लिये जा रहे हैं और आगे जो भी कानूनी तौर पर सही होगा, वैसी कार्यवाही की जायेगी।
Editorial

Editorial

Next Story