✕
यूएई में यूपीआई रूपे कार्ड सर्विस का शुभारंभ
By EditorialPublished on
UPI in UAE प्र.म. मोदी (Prime Minister Modi) और राष्ट्रपति नाहयान (President Nahyan) ने यूपीआई रूपे कार्ड (UPI Rupay Card) सर्विस का शुभारंभ किया। नाहयान ने इसकी शुरूआत करने के लिए अपने नाम के कार्ड को स्वाइप किया। मोदी ने इसे देश की बड़ी उपलब्धि करार दिया।

x

UPI in UAE प्र.म. मोदी (Prime Minister Modi) और राष्ट्रपति नाहयान (President Nahyan) ने यूपीआई रूपे कार्ड (UPI Rupay Card) सर्विस का शुभारंभ किया। नाहयान ने इसकी शुरूआत करने के लिए अपने नाम के कार्ड को स्वाइप किया। मोदी ने इसे देश की बड़ी उपलब्धि करार दिया। उन्होंने कहा कि हमारे यूपी आई रूपे कार्ड और आपके जयवान कार्ड की शुरूआत से फिनटेक का नया युग शुरू होगा।
दोनों देशों के बीच समझौतों को लेकर विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी किया गया। इसके मुताबिक, दोनों नेता कई द्विपक्षीय समझौतों के आदान-प्रदान के गवाह बने हैं। इनमें तत्काल भुगतान प्लेटफॉर्म यूपीआई (भारत) और एएएनआई (यूएई) को इंटरलिंक करने से जुड़ा समझौता शामिल है। पिछले साल जुलाई में प्र.म. मोदी ने अबू धाबी की यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने पेयमेंट और मैसेज सिस्टम को इंटरलिंक करने को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
