✕
चोरों ने पुलिस को आईने पर लिख कर दिया खुला चैलेंज, ‘चोरी नहीं पकड़ी जाएगी’
By EditorialPublished on
जिले में लगातार हो रही चोरियों से चोर मस्त एवं पुलिस पस्त वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। बीती रात एक बार फिर अज्ञात चोरों ने ओबरी थाना क्षेत्र (Obri Police Station) के अंबाडा गांव में स्थित डेजी ब्यूटी पार्लर (beauty parlour) एवं साड़ी की दुकान का ताले तोड़कर नकदी एवं दुकानों में रखे माल पर हाथ साफ कर दिया।

x

Jaipur ओबरी ( प्रातःकाल संवाददाता)। जिले में लगातार हो रही चोरियों से चोर मस्त एवं पुलिस पस्त वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। बीती रात एक बार फिर अज्ञात चोरों ने ओबरी थाना क्षेत्र (Obri Police Station) के अंबाडा गांव में स्थित डेजी ब्यूटी पार्लर (beauty parlour) एवं साड़ी की दुकान का ताले तोड़कर नकदी एवं दुकानों में रखे माल पर हाथ साफ कर दिया। चोर फिल्मी स्टाईल में वहां मौजूद दर्पण (mirror) पर चोरी नहीं पकड़ी जाएगी (theft will not be caught) का चैलेंज (challenge) लिख कर पुलिस को ठेंगा दिखा रहे हैं। अब देखना यह है कि पुलिस इस चैलेंज को किस तरह से लेती है प्रार्थी पूजा पत्नी प्रकाश चन्द्र गर्ग निवासी अम्बाडा ने बताया कि मौजा अम्बाडा में डेजी ब्यूटी पार्लर एवं साड़ी की दुकान है।
सोमवार रात 12 बजे तक दुकान खुली थी, साथ ही अच्छी आमदनी होने के कारण लगभग 9000 रुपये गल्ले में थे। देर रात्री अज्ञात चोरों ने दुकान में चोरी करते हुए तोड़ फोड़ कर सामान बिखेर दिया। दर्पण पर लाल अक्षरों में पुलिस के लिए चैलेंज भी लिख गए। चोरी की घटना का पेर्टन पूर्व में 24 जनवरी को टीना गर्ग पत्नी प्रवीण गर्ग की दुकान में चोरी करने जैसा ही था। साथ ही पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी तोड़ फोड़ की। दुकान में चोरी कर फिल्मी अंदाज में दर्पण पर चैलेंज भी लिख गए है और पुलिस को भी चैलेंज किया है कि चोरी नहीं पकड़ी जाएगी। चोर दुकान में स्थित रोशनदान तोड़कर अन्दर घुसे जो कि 20 फीट ऊंची दीवार पर है। चोर अम्बाडा में पहले भी कई दुकानों में चोरी कर चुके हैं, साथ ही भय भरा मेसेज भी छोड़ देते हैं, इससे गांव में भय भरा माहौल व्याप्त है।
पूर्व में हुई वारदातों, फिर भी पुलिस के हाथ खाली
ओवरी थाना क्षेत्र के अंबाडा में पूर्व में हुई लोनेश्वर मंदिर में चोरी जिसमें मंदिर की दान पेटी तोड़ कर उसमें रखें रूपए चोरी कर ले गए। मयूर खमोर की दुकान में 3 बार चोरी, टीना गर्ग की जैनी सिलाई कोचिंग व रेडिमेंट गारमेंट दुकान में चोरी की रिपॉट एवं संस्कृत स्कूल में पानी के मोटर व बिजली के उपकरण की चोरी की एफआईआर ओवरी थाने होने के बावजूद आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। हरीश पाटीदार के ट्रेक्टर की बेटरी व टायर की चोरी, हेमंत पाटीदार के ट्रेक्टर की बेटरी की चोरी, रमेश बुनकर के घर के बाहर आंगन में पानी की बड़ी मोटर, आशीष ट्रेडर्स की दुकान में चोरी, देवचंद बुनकर की हीरो की बाईक चोरी हुई थी जो 2 माह बाद गांव में सुनसान जगह पर मिली, देवीलाल पाटीदार के घर के आंगन में रखी मोटर साईकल चोरी हुई जो अब तक नहीं मिली।
चोरों के आतंक को रोकने दिया
पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिया है। लगातार बढ़ते जा रहे चोरों के आतंक से व्यापारियों में भारी आक्रोश है। जिसको लेकर जिला पुलिस अधीक्षक डूंगरपुर, वृत्ताधिकारी सागवाड़ा, ओबरी थानाधिकारी, ओबरी तहसीलदार को ज्ञापन देकर गांव में हुई चोरी का जल्द ही खुलासा करने की मांग की। इस अवसर पर प्रविण गर्ग, राजेन्द्र यादव, गोवर्धन गर्ग, प्रकाश गर्ग, राजेश डामोर, कमलेश परमार, लालशंकर भरत, फकिर मोहम्मद, राकेश पाटीदार सहित कई मौजूद रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
