President Draupadi Murmu arrives in Jaipur
जयपुर (कासं ) । द्रौराष्ट्रपति पदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) राजस्थान दौरे के लिए मंगलवार को जयपुर (Jaipur) पहुंची। सांगानेर एयरपोर्ट (Sanganer Airport) पर उनकी अगवानी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) ने की। राष्ट्रपति सूरत से सेना के विशेष विमान से जयपुर पहुंची। जयपुर पहुंचने के बाद वे सीधे राजभवन गई, जहां उनका राज्यपाल कलराज मिश्र ने स्वागत किया। यहां उन्होंने मिश्र ने उनकी कुशलक्षेम पूछी। वे बुधवार को मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करेगी। उसके बाद डूंगरपुर स्थित बेणेश्वर धाम जाएंगी। राष्ट्रपति बेणेश्वर धाम में राजीविका की ओर से लखपति दीदी योजना सम्मेलन में भाग लेंगी। वहीं, बेणेश्वर धाम पर स्थित मंदिरों में दर्शन का भी कार्यक्रम है।
डूंगरपुर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संभावित दौरे को लेकर डूंगरपुर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। कलेक्टर ने हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल और मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के साथ अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं।
ये रहेगा राष्ट्रपति का कार्यक्रम
राष्ट्रपति का बुधवार को 9.30 बजे एयरपोर्ट से मेहंदीपुर बालाजी जाने का कार्यक्रम हैं। राष्ट्रपति 10.30 बजे मेहंदीपुर बालाजी पहुंचकर मंदिर दर्शन करेंगी। 11.15 बजे वापस रवाना होंगी। 11.55 बजे जयपुर एयरपोर्ट से उदयपुर के लिए रवाना होंगी। उदयपुर से हेलीकॉप्टर से बेणेश्वर धाम पहुंचेगी। बेणेश्वर धाम में लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति का शाम 5 बजे दिल्ली जाने का कार्यक्रम है।
Editorial

Editorial

Next Story