People people benefited from Vikasit Bharat Sankalp Yatra - Pratahkal
जयपुर (का.सं.)। नगर निगम ग्रेटर क्षेत्र में आयोजित हो रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा (Vikasit Bharat Sankalp Yatra) (षहरी अभियान) द्वितीय चरण के तहत विद्याधर नगर जोन में कैंप लगाये जा रहे है। नगर निगम ग्रेटर के विद्याधर नगर जोन में विकसित भारत - संकल्प यात्रा (षहरी अभियान) में 540 से अधिक लोग लाभान्वित हुये।
कालवाड़ रोड़ झोटवाड़ा में 384 से भी अधिक लोग लाभान्वित हुए। दोनों कैम्प में कुल 367 से अधिक लोगों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मंगलवार को विद्याधर नगर जोन कार्यालय अम्बाबाड़ी सर्किल जयपुर एवं कार्यालय पंचायत समिति कालवाड़ रोड़ झोटवाड़ा में कैंप आयोजित किया गया। जिसके अन्तर्गत विद्याधर नगर जोन कार्यालय अम्बाबाड़ी सर्किल जयपुर में 156 से भी अधिक लोग लाभान्वित हुए तथा कार्यालय पंचायत समिति कालवाड़ रोड़ झोटवाड़ा में 384 से भी अधिक लोग लाभान्वित हुए। दोनों कैम्प में कुल 367 से अधिक लोगों ने हैल्थ चैकअप कराया, 42 लोगों ने आधार अपडेशन, पीएम स्वनिधि के तहत 48 एवं पीएम उज्जवला योजना के तहत 21 लाभार्थी लाभान्वित हुए।
गौरतलब है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आयोजित षिविरों के माध्यम से मुफ्त स्वास्थ्य जांच षिविर, आयुष्मान भारत योजना, आधार पंजीकरण, उज्जवला गैस योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में पंजीकरण किया जा रहा है।

इन स्थानों पर लगेगे आगामी दिवस में कैप

बुधवार को श्रीराम वाटिका, झोटवाड़ा जयपुर एवं झोटवाड़ा जोन कार्यालय वार्ड नं. 39 खिरणी फाटक झोटवाड़ा जयपुर को कैम्प आयोजित किये जायेगे। इसी के साथ गुरूवार को वार्ड नं. 40 की हाजरीगाह के सामने खातीपुरा पुलिया के नीचे झोटवाड़ा, खातीपुरा पुलिया के नीचे वार्ड नं. 41 हाजरीगाह के सामने खातीपुरा में कैम्प आयोजित किये जायेगे।
Editorial

Editorial

Next Story