Pratahkal-Ashok Chavan joins BJP
मुंबई (Ashok Chavan joins BJP) । आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले कांग्रेस (Congress) पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) ने मंगलवार को भाजपा (BJP) का दामन थाम लिया है। सोमवार को उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की मौजूदगी में वो भाजपा में शामिल हुए। वहीं, अशोक चव्हाण ने समाचार एजेंसी को जानकारी देते हुए कहा,”आज यह मेरे राजनीतिक करियर की नई शुरुआत है। मुझे उम्मीद है कि हम महाराष्ट्र के रचनात्मक विकास के लिए काम करेंगे।” अशोक चव्हाण के कांग्रेस छोड़े जाने पर भाजपा के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अन्य दलों के कई बड़े नेता हमारे संपर्क में हैं। आगे-आगे देखिए, होता है क्या। कहा जा रहा है कि अशोक चव्हाण समर्थक कई विधायक कांग्रेस छोड़कर भाजपा, शिवसेना शिंदे गुट या राकांपा अजीत गुट में जाने को तैयार बैठे हैं।
भाजपा की मराठवाड़ा क्षेत्र में बढ़ेगी ताकत
बता दें कि मराठवाड़ा क्षेत्र में अशोक चव्हाण की जबरदस्त ताकत है। महाराष्ट्र में भाजपा और भी ताकतवर हो सकती है। जानकारी ये भी सामने आ रही है कि भाजपा उन्हें बतौर सांसद राज्यसभा भेज सकती है। अमरावती से निर्दलीय विधायक रवि राणा ने दावा किया है कि 10 से 15 विधायक अशोक चव्हाण के संपर्क में हैं
Editorial

Editorial

Next Story