✕
अयोध्या में अदाणी समूह ने भी खरीदी जमीन
By EditorialPublished on
अयोध्या (एजेंसी)। अदाणी कारपोरेट हाउस शांतिग्राम की इकाई होम क्वेस्ट इन्फ्रास्पेस प्रा. लि. ने यहां माझा जमथरा के डूब क्षेत्र में भूमि खरीदी है।

x

अयोध्या (एजेंसी)। अदाणी कारपोरेट हाउस शांतिग्राम की इकाई होम क्वेस्ट इन्फ्रास्पेस प्रा. लि. ने यहां माझा जमथरा के डूब क्षेत्र में भूमि खरीदी है। अहमदाबाद गुजरात की इस कंपनी ने टाइम सिटी मल्टी स्टेट सिटी हाउसिंग सोसायटी से 1.4 हेक्टेयर भूमि का सौदा किया। सूचना फैलने के बाद रामनगरी से लगी माझा जमथरा की जमीन की कीमतें एक बार फिर आसमान छूने लगी हैं। अभी यह नहीं स्पष्ट है कि खरीदी गई भूमि का उपयोग आवासीय होगा या फिर व्यावसायिक । लगभग 50 एकड़ भूमि खरीदे जाने की चर्चा है। इसी माझा जमथरा में आर्ट आफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर भी भूमि खरीद चुके हैं। विकास प्राधिकरण माझा जमथरा को डूब क्षेत्र बता कर वहां स्थायी निर्माण को गैरकानूनी बताता रहा है। विक्रेता टाइम सिटी के प्रतिनिधि सूर्यभान सिंह ने कीमत न बता कर सर्किल रेट के अनुसार बिक्री की जानकारी दी।
Next Story
Related News
X

