✕
हथियारों के साथ तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार; जूलरी स्टोर में लूट की फिराक में थे
By EditorialPublished on
मुंबई (Mumbai) समेत महाराष्ट्र (Maharashtra) के कई स्थानों पर डकैती और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देनेवाले एक अंतर-राज्यीय गिरोह के तीन बदमाशों को घाटकोपर (Ghatkopar) पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) किया है। गिरफ्तार तीन आरोपियों में से दो हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं और उनके खिलाफ मुंबई और महाराष्ट्र में 37 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन दोनों आरोपियों की पहली मुलाकात जेल में हुई थी और उसके बाद दोनों ने एकसाथ लूट और डकैती (Robbery) की वारदातों को अंजाम देने का फैसला किया था।
_202402131445481100.jpg)
x
मुंबई । मुंबई (Mumbai) समेत महाराष्ट्र (Maharashtra) के कई स्थानों पर डकैती और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देनेवाले एक अंतर-राज्यीय गिरोह के तीन बदमाशों को घाटकोपर (Ghatkopar) पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) किया है। गिरफ्तार तीन आरोपियों में से दो हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं और उनके खिलाफ मुंबई और महाराष्ट्र में 37 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन दोनों आरोपियों की पहली मुलाकात जेल में हुई थी और उसके बाद दोनों ने एकसाथ लूट और डकैती (Robbery) की वारदातों को अंजाम देने का फैसला किया था।
मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात को घाटकोपर पुलिस के रात्रि गश्ती दल को तीन संदिग्धों की जानकारी मिली थी। इन संदिग्धों ने मास्क पहन रखे थे और ये एमजी रोड पर मोनालिसा नामक जूलरी स्टोर के करीब संदिग्ध अवस्था में नजर आये थे। आरोपियों के पास ही एक चार पहिया वाहन खड़ा था जिसमें हथियार रखे हुये थे। और एक वाहन बैंक के बगल में खडा था जिसमें तीन और लोग सवार थे। आरोपी जूलरी स्टोर का शटर तोड़ने की कोशिश कर रहे थे कि ठीक उसी वक्त पुलिस ने उन्हें घेर लिया। इसी दौरान बैंक के बगल में खड़ी कार में सवार तीन बदमाश मौके का फायदा उठाते हुये फरार होने में कामयाब रहे।
गिरफ्तार तीनों आरोपियों के पास कई अवैध हथियार बरामद हुये हैं। तीनों आरोपियों के नाम राजेश कदम (38), महावीर कुमावत (36) और हापुराम राजपुरोहित (22) हैं। कदम मूलत: रत्नागिरी का रहनेवाला है और फिलहाल यहां मुंबई के कांदिवली इलाके में रहता था। कुमावत और राजपुरोहित दोनों राजस्थान के निवासी हैं और यहां मीरा रोड में रहते हैं।
पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह में करीब सात से आठ लोग शामिल हैं और यह गिरोह लूट और डकैती की बड़ी वारदातों को अंजाम देता रहा है।
आरोपियों में से एक से मोनालिसा जूलरी स्टोर का विजिटिंग कार्ड पुलिस के हाथ लगा है। साफ है कि आरोपी पहले से इस लूट की तैयारी में जुटे थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
