✕
भाजपा : राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा
By EditorialPublished on
राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा (BJP) ने सोमवार रात राजस्थान (Rajasthan) से दो उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मदन राठौड़ (Madan Rathod) और चुन्नीलाल गरासिया (Chunnilal Garasia) को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने प्रदेश के ओबीसी और आदिवासी वोटर्स को साधने की कोशिश की है। मदन राठौड़ पाली जिले के सुमेरपुर से आते हैं। यह गोडवाड़ के प्रमुख ओबीसी चेहरा है। वहीं चुन्नीलाल गरासिया को उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने आदिवासी वोटर्स को साधने की कवायद की है। चुन्नीलाल गरासिया की आदिवासी वोटर्स में अच्छी पकड़ है। सीएम भजनलाल शर्मा औ
_202402131047426901.jpg)
x
जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा (BJP) ने सोमवार रात राजस्थान (Rajasthan) से दो उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मदन राठौड़ (Madan Rathod) और चुन्नीलाल गरासिया (Chunnilal Garasia) को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने प्रदेश के ओबीसी और आदिवासी वोटर्स को साधने की कोशिश की है। मदन राठौड़ पाली जिले के सुमेरपुर से आते हैं। यह गोडवाड़ के प्रमुख ओबीसी चेहरा है। वहीं चुन्नीलाल गरासिया को उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने आदिवासी वोटर्स को साधने की कवायद की है। चुन्नीलाल गरासिया की आदिवासी वोटर्स में अच्छी पकड़ है। सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) ने भाजपा के दोनों राज्यसभा उम्मीदवारों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
15 तक नामांकन, 27 को आएंगे नतीजे
15 फरवरी तक नामांकन दाखिल करने के अगले दिन 16 फरवरी को स्क्रूटनी होगी। इसके बाद प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जाएगी। 27 फरवरी को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। फिर 27 फरवरी की शाम 5 बजे मतगणना होगी और परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
तीन में से दो सीटों पर भाजपा, एक पर कांग्रेस की जीत तय
तीन सीटों में से दो भाजपा और एक कांग्रेस के पास है। आगे भी यही गणित रहेगा। संख्या बल के हिसाब से दो पर भाजपा और एक पर कांग्रेस की जीत तय है। इन सीटों पर भूपेंद्र यादव, किरोड़ीलाल मीणा (Kirodilal Meena) और मनमोहन सिंह का कार्यकाल पूरा हो रहा है।

Editorial
Next Story
Related News
X
