✕
वरुण धवन ने पूरी की 'स्त्री 2' की शूटिंग?
By EditorialPublished on
Varun Dhawan Stree 2 : राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) स्टारर हॉरर-कमिडी फिल्म 'स्त्री' साल 2013 में रिलीज हुई थी। । इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब फैंस इसके सीक्वल (Stree 2) का इंतजार कर रहे हैं।

x

Varun Dhawan Stree 2 : राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) स्टारर हॉरर-कमिडी फिल्म 'स्त्री' साल 2013 में रिलीज हुई थी। । इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब फैंस इसके सीक्वल (Stree 2) का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच एक खबर सामने आ रही है कि श्रद्धा कपूर के साथ इस मूवी में वरुण धवन भी दिखाई दे सकते हैं। दरअसल, बॉलीवुड हंगामा की एक खबर के अनुसार, वरुण भन्वन ने हाल ही में 'स्त्री 2' में श्रद्धा कपूर के साथ एक कैमियो अपीयरेंस के लिए शूटिंग पूरी कर ली है। वरुण 'स्त्री 2' में भेड़िया की भूमिका निभा सकते हैं, जो इन सभी ब्रहमांडों के बीच एक क्रॉसओवर का हिस्सा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वरुण ने मुंबई के एक स्टूडियो में श्रद्धा के साथ अनने सीक्वेंस की शूटिंग कर ली है। फिल्म में उनकी भूमिका भेड़िया 2 के लिए आधार तैयार करेगी, जो उसी ब्रह्मांड का एक हिस्सा है। अभिनेता ने शूटिंग के लिए अपने दोस्त और निर्माता दिनेश विजान को दो दिन अलॉट किए थे। कथित तौर पर, भेड़िया 2 की शूटिंग 2025 में शुरू हो सकती है और यह वहीं से शुरू होगी जहां स्त्री 2 खत्म होगी। फिलहाल, स्त्री 2 की शूटिंग चल रही है।
कब रिलीज होगी 'स्त्री 2' (Stree 2) ?
श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्न स्त्री 2 काफी समय से चचर्चा में हैं। यह फिल्म इस साल अगस्त में रिलीज होने वाली है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी और दिनेश विजन द्वारा निर्मित 'स्त्री' सुपरहिट फिल्मों में से एक थी।

Editorial
Next Story
Related News
X
