✕
साहू ने संभाला पुलिस महानिदेशक का पदभार
By EditorialPublished on
जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। भारतीय पुलिस सेवा (Indian Police Service) के वरिष्ठ अधिकारी उत्कल रंजन साहू ने रविवार को राजस्थान पुलिस महानिदेशक का पदभार संभाल लिया। साहू (Sahu) ने सुबह पुलिस मुख्यालय में अपना कार्यभार संभाला।

x

जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। भारतीय पुलिस सेवा (Indian Police Service) के वरिष्ठ अधिकारी उत्कल रंजन साहू ने रविवार को राजस्थान पुलिस महानिदेशक का पदभार संभाल लिया। साहू (Sahu) ने सुबह पुलिस मुख्यालय में अपना कार्यभार संभाला। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों डीजीपी उमेश मिश्रा के वीआरएस लेने के बाद साहू कार्यवाहक डीजीपी के रूप में कार्य कर रहे थे। पदभार संभालने के बाद साहू ने कहा कि इस साल जारी प्राथमिकताओं के आधार पर अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के साथ ही महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों, गैंगवार एवं साइबर अपराधों की रोकथाम की दिशा में विशेष कार्य किया जाएगा। वर्ष 1988 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी साहू होमगार्ड का भी अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। साहू मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं और उन्हें जून 2020 में उन्हें डीजी रैंक पर प्रमोशन मिला था।
Next Story
Related News
X

