educational session
मुंबई। आचार्य नानेश अस्पताल, सीबीडी बेलापुर ने नवी मुंबई के डॉक्टरों के लिए कैंसर जागरूकता शैक्षणिक सत्र (Cancer Awareness Educational Session) का आयोजन किया। उद्घाटन भाषण अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. निखिल वर्गे ने दिया। उन्होंने संस्थापक ट्रस्टी एचएस रांका और एचएसआरएफ ट्रस्ट के सहयोग से समर्थित अस्पताल की यात्रा की जानकारी दी। डॉ प्रिया एशपुनियानी ने जीवन शैली और कैंसर पर विचार रखे। डॉ सागर वैश्यम्पायन ने मौखिक कैंसर के रोकथाम की जानकारी दी। कैंसर सर्जन डॉ. संजय शर्मा ने भी उपचार के बारे में बताया और डॉ. दीपक पारिख ने नवीनतम सर्जिकल और लेजर प्रगति की जानकारी दी। समूह सीईओ डॉ. राहुल बाजपेयी ने भी विचार रखे।
Editorial

Editorial

Next Story