✕
जेडीए द्वारा सड़क मार्गाधिकार के अतिक्रमणों के विरूद्ध अभियान जारी
By EditorialPublished on
आयुक्त जोधपुर विकास प्राधिकरण (Jodhpur Development Authority) उत्साह चौधरी (Utsah Chaudhary) के निर्देशानुसार अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा सड़क मार्गाधिकार के अतिक्रमणों पर निरन्तर कार्यवाही के क्रम में शुक्रवार को डीपीएस चौराहा से डालीबाई चौराह तक सड़क मार्गाधिकार के अतिक्रमणों को हटाया गया।

x

Jodhpur जोधपुर (कासं)। आयुक्त जोधपुर विकास प्राधिकरण (Jodhpur Development Authority) उत्साह चौधरी (Utsah Chaudhary) के निर्देशानुसार अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा सड़क मार्गाधिकार के अतिक्रमणों पर निरन्तर कार्यवाही के क्रम में शुक्रवार को डीपीएस चौराहा से डालीबाई चौराह तक सड़क मार्गाधिकार के अतिक्रमणों को हटाया गया। जेडीए दस्ते द्वारा नियमित रूप से जोनवार मौका निरीक्षण करते हुए अवैध निर्माणों एवं अतिक्रमणों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है।
प्राधिकरण दस्ते द्वारा शुक्रवार को डीपीएस चौराहा से डालीबाई चौराह तक का मौका निरीक्षण किया गया। दस्ते द्वारा निरीक्षण के दौरान सड़क भाग व फुटपाथ में निर्मित छप्परें, साईन बोर्ड, दुकानों के आगे रखा सामान, चाय स्टेण्ड, लोहे की प्रेमें, केबिन, तिरपाल, ढेला इत्यादि से अनाधिकृत रूप से किए गए अतिक्रमणों को हटाते हुए अवैध एवं अनाधिकृत सामानों को जब्त कर प्राधिकरण कार्यालय लाया गया एवं सड़क मार्गाधिकार को अतिक्रमण मुक्त कर आवागमन हेतु सुचारू किया गया। दस्ते द्वारा उपस्थित दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गयी कि सड़क मार्ग में किसी प्रकार से पुनः अवैध निर्माण अथवा अतिक्रमण नहीं करें, अन्यथा प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही अमल में लायी जावेगी। कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन अधिकारी उत्तर प्रवीण गहलोत, प्रवर्तन निरीक्षक पश्चिम अनिल शर्मा मय अतिक्रमण दस्ते मौजूद रहा।

Editorial
Next Story
Related News
X
