✕
संसद में आज कुछ होने वाला है बड़ा ?
By EditorialPublished on
भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने शुक्रवार को लोकसभा (Loksabha) और राज्यसभा (Rajyasabha) के अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया। इसमें उनसे शनिवार को संसद में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि दोनों सदनों में कुछ महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर चर्चा होनी है।

x

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने शुक्रवार को लोकसभा (Loksabha) और राज्यसभा (Rajyasabha) के अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया। इसमें उनसे शनिवार को संसद में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि दोनों सदनों में कुछ महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर चर्चा होनी है।
व्हिप में कहा गया, लोकसभा और राज्यसभा के सभी भाजपा मेंबर्स को सूचित किया जाता है कि 10 फरवरीको दोनों सदनों में कुछ बड़े महत्वपूर्ण विधायी व्यवसाय पर चर्चा होनी है और इन्हें पारित किया जाना है। इसलिए लोकसभा और राज्यसभा में भाजपा (BJP) के सभी सदस्यों से अपील है कि शनिवार को पूरे दिन सदन में उपस्थित रहें और सरकार के रूख का समर्थन करें। मालूम हो कि लोकसभा और राज्यसभा के लिए भाजपा की ओर से यह व्हिप अलग- अलग जारी किया गया है।
संसद ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर से संबंधित 3 विधेयकों मंजूरी दे दी, जिनमें केंद्र शासित प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव में ओबीसी को आरक्षण देने व वाल्मीकि समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने के प्रावधान शामिल हैं। राज्यसभा में जम्मू कश्मीर पंचायती राज विधेयक (संशोधन) विधेयक, संविधान (जम्मू कश्मीर) अनुसूचित जातियां किया बाद आदेश (संशोधन) विधेयक 2024 और संविधान (जम्मू कश्मीर) अनुसूचित जनजातियां आदेश (संशोधन) विधेयक पर एकसाथ चर्चा के बाद ध्वनिमत से पारित गया। लोकसभा इन्हें पहले ही पारित कर चुकी है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार और जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने विधेयकों पर हुई चर्चा के जवाब दिए और फिर उसके इन्हें उच्च सदन ने मंजूरी दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
