✕
उद्धव खेमे के नेता अभिषेक घोसालकर की हत्या मामले में 2 डिटेन
By EditorialPublished on
उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की शिवसेना (Shivsena) के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूर्व नगरसेवक अभिषेक घोसालकर (Abhishek Ghosalkar) को गुरुवार रात में फेसबुक लाइव के दौरान पांच गोलियां मारी गयी। चौकाने वाली बात यह है कि अभिषेक के साथ फेसबुक लाइव कर रहे मॉरिस नोरोन्हा (Morris Noronha) ने ही गोलीबारी की। कथित तौर पर बाद में मॉरिस भाई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस बीच जानकारी सामने आ रही है कि मुंबई (Mumbai) पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।

x

मुंबई । उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की शिवसेना (Shivsena) के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूर्व नगरसेवक अभिषेक घोसालकर (Abhishek Ghosalkar) को गुरुवार रात में फेसबुक लाइव के दौरान पांच गोलियां मारी गयी। चौकाने वाली बात यह है कि अभिषेक के साथ फेसबुक लाइव कर रहे मॉरिस नोरोन्हा (Morris Noronha) ने ही गोलीबारी की। कथित तौर पर बाद में मॉरिस भाई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस बीच जानकारी सामने आ रही है कि मुंबई (Mumbai) पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, अभिषेक घोसालकर हत्याकांड मामले में मेहुल पारिख और रोहित साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि जब गोलीबारी हुई तब मेहुल भी घटनास्थल पर मौजूद था। इस बात का जिक्र फेसबुक लाइव के दौरान घोसालकर की हत्या करने वाले मॉरिस ने किया था मुंबई की एमएचबी पुलिस ने करीब 7 घंटे तक घटनास्थल की जांच के बाद एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और सीसीटीवी फुटेज बरामद किया है। पुलिस ने कहा कि मौके से जो पिस्टल मिली है वह विदेशी पिस्टल है। मॉरिस के पास पिस्टल का लाइसेंस नहीं है। पुलिस को आशंका है कि दोनों के बीच किसी तरह की दुश्मनी थी और इसी वजह से यह वारदात हुई। इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। अभिषेक घोसालकर उद्धव गुट के पूर्व विधायक विनोद घोसालकर के बेटे हैं। फेसबुक लाइव खत्म होते ही अभिषेक को मॉरिस ने ताबड़तोड़ पांच गोलियां मारीं, जिनमें से तीन गोलियां लगीं। अस्पताल में अभिषेक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मृतक आरोपी मॉरिस के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
- पीए समेत 2 हिरासत में
इस बीच पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रात में आरोपी शूटर मॉरिस भाई के पीए मेहुल पारिख को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही रोहित साहू नाम के एक और शख्स को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। क्राइम ब्रांच इस बात की जांच कर रही है कि आखिर किन वजहों से मॉरिस ने अभिषेक को गोली मारी और खुद आत्महत्या की। इस हत्याकांड का कारण क्या था? हर एंगल से मामले की जांच चल रही है। मॉरिस के पीए मेहुल से पूछताछ में बड़ा खुलासा होने की संभावना है।
- दो अलग-अलग मामले दर्ज
इस मामले में मुंबई पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। एक एफआईआर शिवसेना (यूबीटी) नेता अभिषेक घोसालकर की हत्या के लिए और दूसरी एडीआर (एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट) मॉरिस की आत्महत्या के लिए दर्ज की गई है। मॉरिस भाई के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, शस्त्र अधिनियम की धारा 3 और 25 और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37 (1) (ए) और 135 के तहत मामला दर्ज किया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
