✕
हेमंत सोरेन गिरफ्तार
By EditorialPublished on 1 Feb 2024 5:30 AM IST
हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को ईडी (ED) ने अरेस्ट (arrested) कर लिया है। अब झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन (Champai Soren) होंगे।

x

रांची (एजेंसी)। हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को ईडी (ED) ने अरेस्ट (arrested) कर लिया है। अब झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन (Champai Soren) होंगे। उन्हें महागठबंधन ( झामुमो, कांग्रेस, राजद) के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इधर, ईडी की हिरासत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।
यहां से ईडी उन्हें गिरफ्तार करके अपने दफ्तर ले गई है। हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी ईडी दफ्तर पहुंची हैं। बताया जाता है कि पुराने सीएम हाउस में ईडी उन्हें हाउस अरेस्ट करेगी। साथ ही हेमंत सोरेन को सुबह 10 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
इधर, हेमंत सोरेन से पहले महागठबंधन के विधायक राजभवन पहुंचे थे, लेकिन विधायकों को 5 मिनट बाद ही बाहर कर दिया गया। सभी विधायकों ने राजभवन के बाहर हंगामा किया। वो मांग कर रहे हैं कि चंपई सोरेन को आज रात में ही मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाए। बाद में विधायक दल के प्रतिनिधियों को बुलाया गया। राजभवन से बाहर निकलकर कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगिर आलम ने कहा कि हमने राज्यपाल को 43 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा है। राज्यपाल से मांग की है कि विधायक बाहर खड़े हैं, चाहें तो गिनती कर लें । इस पर राज्यपाल ने कहा कि पत्र पढ़ रहा हूं। बुलावा जल्द भेजूंगा ।
7 अधिकारियों की टीम दोपहर 1.15 बजे सीएम हाउस पहुंची थी। इससे पहले 20 जनवरी को ईडी ने साढ़े सात घंटे सोरेन से पूछताछ की थी। रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही ईडी ऑफिस, राजभवन और सीएम आवास के आसपास धारा अनिश्चितकाल तक के लिए बढ़ा दी गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं।
झामुमो गठबंधन के पास बहुमत
झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले महागठबंधन के पास बहुमत है। 81 सदस्यों वाली - झारखंड विधानसभा में बहुमत के लिए 43 विधायकों की जरूरत है। गठबंधन के पास 48 विधायक हैं, इनमें से 43 सदस्य चंपई सोरेन के साथ राजभवन पहुंचे थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
