abu Azami
मुंबई। महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को तगड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी ने एमवीए से बाहर होने का फैसला किया है। महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने इस संबंध में बड़ा ऐलान किया है। अबू आजमी ने शनिवार को कहा कि जो विपक्ष के लोग हैं उन्होंने हमसे कोई संपर्क नहीं किया। टिकट वितरण में हमसे कोई बातचीत नहीं की। चुनाव के दौरान कोई समन्वय नहीं था...तो हमसे उनसे क्या लेना-देना।
ईवीएम मुद्दे का हवाला देकर एमवीए विधायकों के आज शपथ नहीं लेने पर महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी प्रमुख अबू आजमी का कहना है कि हमें इससे क्या लेना-देना। मैं यह भी सुझाव देता हूं अगर लोगों को संदेह कि ईवीएम में गड़बड़ी होती है तो सभी को मिलकर इसे चुनाव से हटा देना चाहिए। दरअसल एमवीए के विधायकों ने ईवीएम में धांधली का आरोप लगाकर विधायक पद की शपथ नहीं ली।
Editorial

Editorial

Next Story