Gold loan
मुंबई। नकली सोना गिरवी रखकर बैंक से धोखाधड़ी करने के मामले में मालाड पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला सपना भट ने 2021 में गोल्ड वैल्यूअर के रूप में काम करते हुए पांच लोगों को 39 लाख रुपये का कर्ज दिलाने में मदद की थी। मालाड स्थित एक बैंक में मैनेजर की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ और कार्रवाई हुई।
बैंक ने जब इन लोगों के कर्ज का कोई भुगतान न होने पर सोने का पुनर्मूल्यांकन किया, तो पता चला कि सोना नकली है। बैंक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सपना भट को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सपना भट उस वक्त बैंक में गोल्ड वैल्युअर के तौर पर कार्यरत थी। कर्ज लेनेवालों ने कर्ज की कोई किश्त अदा नहीं की जिसके बाद बैंक ने उनके द्वारा गिरवी रखी गोल्ड जूलरी की नीलामी का फैसला किया था। इस दौरान गोल्ड जूलरी की जांच की गई तो इस फर्जीवाडे का पर्दाफाश हुआ।
Editorial

Editorial

Next Story