✕
बोरीवली में शादी के रिसेप्शन से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
By EditorialPublished on
मुंबई। महाराष्ट्र हाउसिंग बोर्ड (एमएचबी) पुलिस ने बोरीवली में एक शादी के रिसेप्शन के दौरान चोरी करने वाले 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया।

x

मुंबई। महाराष्ट्र हाउसिंग बोर्ड (एमएचबी) पुलिस ने बोरीवली में एक शादी के रिसेप्शन के दौरान चोरी करने वाले 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी की पहचान मानव सिसोदिया के रूप में हुई है, जो राजस्थान का रहनेवाला है। सिसोदिया ने बोरीवली पश्चिम के नारायण गार्डन में हो रहे शादी के रिसेप्शन में मेहमान के रूप में शिरकत की और वर-वधू को बधाई देने के बहाने मंच पर पहुंचा।
इसके बाद वह एक बैग लेकर वहां से निकलने की कोशिश करने लगा। हालांकि, वहां मौजूद फोटोग्राफर, जो रिसेप्शन की तस्वीरें खींच रहा था, ने उसकी हरकतें देखी तो उसे रोकने की कोशिश की। सिसोदिया ने भागने की कोशिश की, लेकिन रिसेप्शन में मौजूद लोगों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया।
एमएचबी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया, “आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे पुलिस हिरासत में भेजा गया।”
पुलिस ने बताया कि जोन 11 के डीसीपी आनंद भोइते के मार्गदर्शन में वरिष्ठ निरीक्षक महेश बलवंतराव, पीएसआई संदीप गोराडे और उनकी टीम ने जांच के दौरान पता लगाया कि सिसोदिया एक ऐसे गिरोह का हिस्सा है, जो शादी के रिसेप्शन में कीमती सामान चोरी करता है।
पुलिस अधिकारी ने बताया, “गिरोह का तरीका यह है कि वे मेहमान बनकर शादी के रिसेप्शन में प्रवेश करते हैं और उपहार स्वरूप एक खाली गिफ्ट बॉक्स लेकर आते हैं। बाद में वे अन्य मेहमानों द्वारा दिए गए उपहारों के बॉक्स के साथ उसे बदल देते हैं। वे विशेष रूप से उन बैगों को निशाना बनाते हैं, जिनमें सोना और नकदी होती है।” फिलहाल पुलिस सिसोदिया से गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है।

Editorial
Next Story
Related News
X
