youth arrested
मुंबई। अंधेरी रेलवे स्टेशन के पैदल पुल पर एक युवती के साथ छेड़छाड़ के आरोप में अंधेरी रेलवे पुलिस ने मंगलवार को 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम शैतानसिंह पुरोहित है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छेड़छाड़ की शिकार पीड़ित युवती की उम्र 20 वर्ष है। यह घटना मंगलवार शाम 6 बजे उस समय हुई जब युवती अंधेरी रेलवे स्टेशन के पैदल पुल की सीढ़ियों से उतर रही थी।
Editorial

Editorial

Next Story