goregaon
मुंबई। मालाड प्रवास के बाद साध्वी मंगलप्रज्ञा सहवर्ती साध्वीवृंद के साथ गोरेगांव पहुंचे। तेरापंथ सभा भवन में स्वागत कार्यक्रम हुआ। मालाड युवक परिषद् अध्यक्ष जयन्ती मादरेचा ने आभार व्यक्त किया। गोरेगांव सभाअध्यक्ष अशोक चौधरी युवक परिषद् अध्यक्ष सुमित चौरड़ि‌या ने स्वागत किया। साध्वी मंगलप्रज्ञा ने कहा कि वर्तमान में आचार्य महाश्रमण की पवित्र आभा में हम आनन्द का अनुभव कर रहे हैं। संघ की गरिमा बढ़ाने हम सभी योगभूत बने रहें। समय श्रम का संयोजन करते हुए जीवन को साधनामय बनायें। साध्वी राजुल प्रभा ने मनुष्य भव की महत्ता दर्शाने वाले गीत का संगान किया। साध्वी सुदर्शनप्रभा ने ध्यान का प्रयोग करवाया।
Next Story