mumbai
मुंबई। गिरगांव के खेतवाड़ी इलाके में एक किराना दुकानदार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने पीट दिया। आरोप है कि दुकानदार ने मराठी में बात करने पर जोर देने पर महिलाओं को “अब बीजेपी आई है, अब मराठी नहीं, मारवाड़ी में बात करो” कहकर जवाब दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, 2 दिसंबर की शाम साढ़े 7 बजे कुछ महिलाएं इस दुकानदार के यहां दुकान पर सामान खरीदने पहुंचीं थी। मराठी में बोलने पर दुकानदार ने उन्हें मारवाड़ी में बात करने को कहा। इससे महिलाओं और दुकानदार के बीच बहस हो गई। नाराज महिलाएं विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा के पास शिकायत लेकर पहुंचीं, लेकिन लोढ़ा ने इस मामले से पल्ला झाड़ लिया।
इसके बाद महिलाएं मनसे के खेतवाड़ी शाखा (शाखा क्रमांक 217) पहुंचीं और कार्यकर्ताओं को घटना की जानकारी दी। 3 दिसंबर की सुबह, दुकानदार मनसे कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं का इंतजार करता दिखा। महिलाओं की शिकायत पर कार्यकर्ताओं ने दुकानदार को जमकर फटकार लगाई और मराठी भाषा का सम्मान करने की चेतावनी दी।
दुकानदार ने अपनी गलती स्वीकारते हुए माफी मांगी और आगे ऐसा न करने का वादा किया। मनसे गिरगांव-खेतवाड़ी उपविभाग सचिव नागेश हातनकर ने बताया कि दुकानदार ने सार्वजनिक रूप से माफीनामा जारी किया है।
Editorial

Editorial

Next Story