jain mandal
मुंबई। लावा सरदारगढ़ जैन मित्र मंडल मुंबई का वार्षिक स्नेह सम्मेलन 28 दिसंबर को सिगुल रिसोर्ट में आयोजित होगा। सम्मेलन के सहयोगी सुरेशकुमार भँवरलाल सुराणा एवं मनीषकुमार पारसमल लोढ़ा हैं। सम्मेलन में तपस्वियों एवं मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा। सम्मेलन सफल बनाने एवं तैयारी के लिए बैठक अध्यक्ष सुरेश सुराणा एवं मंत्री मनीष लोढा के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। कोषाध्यक्ष महेंद्र कच्छारा मनीष चिपड मनीष दुग्गड जीतू बाबेल सुनील हिंगड़ राजू बाफना मनोज लोढ़ा अनिल हिंगड़ महावीर बाफना तैयारियों में लगे हुए हैं।
Next Story