✕
कारोबारी के एक करोड़ के हीरे लेकर ठग फरार
By EditorialPublished on
मुंबई। कालबादेवी के एक व्यापारी के एक करोड़ रुपये के हीरे लेकर ठग ‘नॉट रीचेबल’ हो गया। यह घटना पायधुनी की है। इस मामले में पायधुनी पुलिस ने जिगर शाह नामक शख्स के खिलाफ रविवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

x

खार इलाके के व्यापारी प्रकाश जगवानी (46) का कालबादेवी में ज्वेलरी का शोरूम है। शिकायत के अनुसार, जिगर शाह ने 15 नवंबर को एक ऑनलाइन ऐप के माध्यम से 6.36 लाख रुपये के हीरे खरीदकर व्यापारी जगवानी का विश्वास अर्जित किया। इसके बाद 25 नवंबर को उसने एडवांस राशि देकर खरीदे हुए 3 कैरेट के हीरे के साथ और तीन हीरे आदि मिलाकर कुल 1 करोड़ 6 लाख रुपये के हीरे दिखाने के लिए कहा।
30 नवंबर को दोपहर 1 बजे जिगर शाह व्यापारी के कार्यालय पहुंचा। उसने हीरे अपने पास रख लिए और नीचे खड़े ग्राहक को दिखाने का बहाना बनाकर फरार हो गया। कुछ समय बाद जब उसका मोबाइल बंद मिला, तो व्यापारी को धोखाधड़ी का पता चला।
शाह के फरार होने का यकीन होते ही प्रकाश जगवानी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जिगर शाह और उसके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Editorial
Next Story
Related News
X