mumbai
मुंबई। इमिटेशन ज्वेलरी का व्यवसाय शुरू करने के लिए एक व्यापारी को उसके ही परिचित व्यक्ति ने फिरौती की धमकी दी। इस मामले में आरोपी विक्रम माली के खिलाफ फिरौती की धमकी देने का मामला दिंडोशी पुलिस ने दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का मालाड क्षेत्र में इमिटेशन ज्वेलरी का व्यवसाय है। विक्रम माली उनका परिचित है और वह मूल रूप से गुजरात का निवासी है। 4 नवंबर को उसने शिकायतकर्ता से 7 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। उसने कहा कि अगर इमिटेशन ज्वेलरी का व्यवसाय जारी रखना है तो उसे फिरौती की रकम देनी होगी। इस पर शिकायतकर्ता ने दिंडोशी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जल्द ही एक टीम गुजरात भेजी जाएगी।
Editorial

Editorial

Next Story