✕
आवासन मंडल ने हटाए अतिक्रमण, लोगों ने किया विरोध
By EditorialPublished on
उदयपुर. नगर संवाददाता| आवासन मंडल ने सोमवार को सेक्टर 9 वीआईपी कॉलोनी के पीछे प्रस्तावित 100 फीट रोड़ बनाने में आड़े आ रहे अतिक्रमण को हटाया।

x

उदयपुर. नगर संवाददाता| आवासन मंडल ने सोमवार को सेक्टर 9 वीआईपी कॉलोनी के पीछे प्रस्तावित 100 फीट रोड़ बनाने में आड़े आ रहे अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान यहां पर लोगों ने जमकर विरोध किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने सभी अतिक्रमियों को हटाया। इस दौरान महिलाओं ने भी विरोध किया तो उन्हें भी जबरन हटाया गया। जानकारी के अनुसार सेक्टर 9 वीआईपी कॉलोनी ने 100 फीट रोड़ पर की जमीन आवासन मंडल के पास आ चुकी है।
_202412031622353054.jpg)
वर्ष 2000 में यहां 100 फीट रोड प्रस्तावित हुआ था, लेकिन अतिक्रमण होने से विभाग की योजनाएं अटकी पड़ी थी। इसे लेकर लगातार कई बार समझाइश का दौर चल रहा था। नोटिस भी दिए जा चुके थे। यहां तक विभाग इससे पहले 2 बार अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर गया था, लेकिन खातेदार द्वारा इसके लिए जमीन पर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। अतिक्रमण के दौरान स्थानीय लोग विरोध पर मोहलत मांग ली गई। फिर भी मामला टलता गया। यहां पर कई सालों से आवासीय योजनाएं अटकी थीं।
जिस पर सोमवार को आवासन मंडल ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की सहायता से इस उत्तर आए और विभागीय अफसरों से उनकी बहस हो गई। विभाग का कहना था कि प्रस्तावित रोड के बीच आने वाले सभी खातेदारों को नियमानुसार पट्टे दे दिए हैं। आवासन मंडल की टीम ने सवीना थाना पुलिस के सहयोग से 3 से 4 जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और विरोध के बीच अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। जेसीबी द्वारा वहां बने बाड़े, दीवारों को ध्वस्त किया। इस दौरान तहसीलदार रणजीत सिंह, उप आवासन आयुक्त कालूराम मंडावरिया और एक्सईएन अजय कुमार अधिकारी मौजूद रहे। इधर ग्रामीणों का कहना है कि खातेदारों की कृषि भूमि पर आवासन मण्डल द्वारा बिना मुआवजा दिए जबरन किसानों की जमीन में घुसकर किसानों एवं महिलाओं के साथ धक्का- मूक्की कर किसानों को बेदखल किया। इस दौरान भारी संख्या मौजुद किसानों ने काफी विनती की परन्तु पुलिस एवं आवासन मण्डल के अधिकारियों ने किसानों की बिलकुल नहीं सूनी और कार्यवाही की।

Editorial
Next Story
Related News
X
