Gold-Cheated
मुंबई। साढ़े सात करोड़ रुपये की ठगी के मामले में एल.टी. मार्ग पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन पर करीब साढ़े छह किलो सोने और तीन करोड़ रुपये नकद के गबन का आरोप है। आरोपियों के नाम रामजीवनलाल कन्हैय्यालाल सोनी और मनीष रामजीवन सोनी बताए गए हैं।
शिकायतकर्ता बुजुर्ग व्यक्ति हैं, जो अपने परिवार के साथ गोरेगांव इलाके में रहते हैं। रामजीवनलाल शिकायतकर्ता के छोटे भाई हैं, जबकि मनीष उनका बेटा है। ये दोनों ज्वेलरी के व्यापारी हैं और उनका एक ज्वेलरी शोरूम कालबादेवी इलाके में स्थित है।
शिकायतकर्ता ने उनके व्यवसाय में 4.75 करोड़ रुपये की राशि का निवेश किया था, जिसमें 6,628 ग्राम सोना शामिल था। मार्च 2019 में शिकायतकर्ता ने उनसे सोने के आभूषणों की एक बड़ी ऑर्डर दी थी और इसके लिए 2.87 करोड़ रुपये का भुगतान आरटीजीएस के जरिए उनके बैंक खाते में किया था।
भुगतान करने के बावजूद, आरोपियों ने आभूषणों की डिलीवरी नहीं की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पिता-पुत्र लगातार बहाने बनाकर उन्हें टालते रहे। लगभग एक-दो साल इंतजार के बाद भी आभूषणों नहीं मिलने पर उन्होंने एल.टी. मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Editorial

Editorial

Next Story