✕
जयपुर में आयकर विभाग की छापेमारी में क्रिप्टो घोटाला उजागर
By EditorialPublished on
मुंबई। जयपुर में बड़े वेडिंग प्लानर्स की बुक्स में नकदी लेनदेन की जांच के दौरान आयकर विभाग ने क्रिप्टोकरेंसी का पता लगाया। इन आयोजकों पर नकद भुगतान को क्रिप्टोकरेंसी में बदलने और लेनदेन में उपयोग करने का आरोप है।

x

पिछले हफ्ते 20 ठिकानों पर छापों में 20 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण जब्त किए गए, जबकि तीन क्रिप्टो वॉलेट फ्रीज किए गए। जांच में व्हाट्सएप चैट के माध्यम से अन्य क्रिप्टो खातों की जानकारी भी सामने आई।
अधिकारियों के अनुसार, नकदी को हवालिया नेटवर्क के जरिए यूएसडीटी या बिटकॉइन में बदला जा रहा था। यह पहली बार है
जब राजस्थान में क्रिप्टो वॉलेट का ऐसा अनधिकृत उपयोग उजागर हुआ है।
जांच में रिसॉर्ट, होटल, कैटरर्स, और इवेंट प्लानर्स के बीच नकदी और बैंकिंग चैनल से भुगतान की सुविधा का नेटवर्क पाया गया। संदेहास्पद डिजिटल डेटा और नकदी लेनदेन की पुष्टि एक्सेल शीट, व्हाट्सएप चैट और ईमेल से हुई।
यह भी संभावना है कि जल्द ही मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद के प्लानर्स पर भी कार्रवाई की जा सकती है। नकदी लेनदेन से जुड़े सभी पक्षों की पहचान के लिए विस्तृत जांच की जाएगी।
Next Story
Related News
X